Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: होटल मालिक व मैनेजर ने महिला से की छेड़छाड़, विरोध पर उसे व उसके पति को पीटा

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज शहर के शाहगंज स्थित एक होटल में दिल्ली से आई महिला से छेड़छाड़ की गई। विरोध पर पति के साथ ही उसकी पिटाई कर दी गई। होटल मालिक-मैनेजर के साथ ही कर्मचारियों व कार सवार अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। फिलहाल तीन दिन बाद भी मामले में कार्रवाई नहीं हो सकी है। पीड़िता नई दिल्ली के ओम बिहार, उत्तम नगर की रहने वाली है। उसने पुलिस को बताया कि वह पति के साथ उज्जैन गई थी। वहां से लौटकर 12 जून को प्रयागराज में रहने वाले रिश्तेदार के घर गई। एसी न होने की वजह से वह रात में कमरा लेने के लिए जंक्शन के सामने स्थित होटल पर पहुंचीं। वहां होटल मालिक व मैनेजर ने उसके लिए गलत शब्दों का प्रयोग किया। पति ने विरोध किया तो होटल मालिक व कर्मचारियों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। बीचबचाव पर उसे भी कई थप्पड़ मारे। बाल पकड़कर घसीटा और कपड़े फाड़ दिए। इसी दौरान होटल मालिक के बुलाने पर पहुंचे कार सवार लोगों ने भी उसके पति को पीटा। पीड़िता का कहना है कि उसके पति की छह तोले की सोने की चेन गिरी तो कुर्ता पहने हुए आरोपी होटल मालिक ने उसे अपनी जेब में डाल लिया। मांगने पर उसे फिर पीटा। यही नहीं दोनों के फोन भी तोड़ दिए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। थानाध्यक्ष शाहगंज मुदित राय ने बताया कि घटना जंक्शन के सामने स्थित महिमा होटल की है। फिलहाल अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार जिस महिमा रेस्टोरेंट की यह घटना बताई जा रही है, वहां पहले भी मारपीट हो चुकी है। कुछ समय पहले यहां खाना खाने पहुंचे युवकों की किसी बात पर स्टाफ से विवाद हो गया था। जिसके बाद जमकर मारपीट हुई थी।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad