Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

छीड़ी में भाजपा जिला मंत्री ने किया वृक्षारोपण

SV News

जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी रखवाली करें - कमलेश त्रिपाठी 

बारा, प्रयागराज (मंगला प्रसाद तिवारी)। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर आज जसरा ब्लॉक के छीडी ग्राम सभा में जिला मंत्री यमुनापार कमलेश त्रिपाठी जी के नेतृत्व में 20 पौधे लगाए गए।
बता दें कि पार्टी ने वृक्षारोपण के लिए हर एक मंडल पर संयोजक बनाया है उसी क्रम में आज जसरा ब्लॉक के छिड़ी में ग्राम प्रधान सतीश गुप्ता की देखरेख में लगभग सौ पौधे रोपे गए। पौधे को लगाने के बाद जिला मंत्री कमलेश त्रिपाठी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा जरूर लगा कर उसकी रक्षा करनी चाहिए यहीं आगे चलकर जब पेड़ का रूप लेते है तो मन को बहुत आनंद मिलता है। जसरा मंडल संयोजक नीरज केसरवानी ने पांच पौधे रोपे और कहा कि जब यही पौधे बड़े होंगे और छाया देंगे तब मन को बहुत ही सुकून मिलेगा। मुख्य रूप से स्वतंत्र शुक्ला, देवेंद्र शुक्ला, आशीष मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि आलोक पाठक, राजीव शुक्ला, मनोज पांडेय, रोहित यादव, सुरेश आदिवासी, हरिलाल चौंहान आदि लोग मौजूद रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad