प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज में थानाध्यक्ष व दारोगा समेत 35 पुलिसकर्मियों को स्थानांतरित किया गया। पुलिस आयुक्त रमित शर्मा ने तत्काल प्रभाव से किसी को पुलिस लाइन तो किसी को थाना व चौकी पर स्थानांतरित किया है।
बता दें कि गुरुवार की देर रात पुलिस आयुक्त प्रयागराज रमित शर्मा ने तत्काल प्रभाव से निरीक्षक भानु प्रताप को अतिरिक्त निरीक्षक सिविल लाइन से प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन, निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार यादव को प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन से रिजर्व पुलिस लाइन्स, उ0नि0 आशीष कुमार चौबे को थानाध्यक्ष मुठ्ठीगंज से प्रभारी एसओजी, जोन नगर, उ0नि0 विपिन यादव को द्वितीय अधिकारी थाना धूमनगंज से थानाध्यक्ष मुठ्ठीगंज, उ0नि0 अरविन्द कुमार राय को थानाध्यक्ष सरायइनायत से रिजर्व पुलिस लाइन्स, उ0नि0 आशीष कुमार को प्रभारी एसओजी, जोन नगर से थानाध्यक्ष सरायइनायत, निरीक्षक बृजेश सिंह को प्रभारी निरीक्षक नैनी से प्रभारी निरीक्षक कर्नलगंज, निरीक्षक विरेन्द्र सिंह को वाचक, पुलिस उपायुक्त गंगानगर से प्रभारी निरीक्षक नैनी, उ0नि0 आशीष सिंह को थानाध्यक्ष फाफामऊ से रिजर्व पुलिस लाइन्स, उ0नि0 शान्तनु चतुर्वेदी को प्रभारी सर्विलांस सेल से थानाध्यक्ष फाफामऊ, उ0नि0 प्रेम शंकर को द्वितीय अधिकारी थाना कौंधियारा से प्रभारी चौकी गौहनिया, थाना घूरपुर, उ0नि0 श्रवण कुमार को थानाध्यक्ष उतरांव से द्वितीय अधिकारी थाना धूमनगंज, उ0नि0 पंकज कुमार त्रिपाठी को पीआरओ, पुलिस आयुक्त से थानाध्यक्ष उतरांव, उ0नि0 अमित कुमार सिंह को थानाध्यक्ष होलागढ़ से द्वितीय अधिकारी थाना धूमनगंज, उ0नि0 संदीप कुमार को द्वितीय अधिकारी थाना धूमनगंज से थानाध्यक्ष होलागढ़, निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक कोरांव से प्रभारी आईजीआरएस सेल, उ0नि0 विनोद कुमार को थाना खीरी से थानाध्यक्ष कोरांव, उ0नि0 मनीष कुमार त्रिपाठी को थानाध्यक्ष शिवकुटी से प्रभारी सर्विलांस सेल, जोन नगर, उ0नि0 अजीत सिंह को प्रभारी सर्विलांस सेल, जोन नगर से थानाध्यक्ष शिवकुटी, उ0नि0 रमेश कुमार सिंह को थानाध्यक्ष बहरिया से रिजर्व पुलिस लाइन्स, उ0नि0 योगेन्द्र कुमार पटेल को रिट सेल से थानाध्यक्ष बहरिया, उ0नि0 संजीव कुमार चौबे को थानाध्यक्ष औद्योगिक क्षेत्र से थानाध्यक्ष घूरपुर, उ0नि0 सुभाष कुमार सिंह को प्रभारी चौकी टी0पी0 नगर, थाना धूमनगंज से थानाध्यक्ष औद्योगिक क्षेत्र सहित जनपद प्रयागराज में सात निरीक्षक, 22 उपनिरीक्षक, पांच कांस्टेबल व एक कांस्टेबल चालक को स्थानान्तरित किया गया है।