Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

स्वास्थ्य विभाग ने किया वृक्षारोपण

 

Svnews

मेजा,प्रयागराज।(हरिश्चंद्र त्रिपाठी)

सीएचसी मेजा के प्रांगण में सोमवार को वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डाक्टर समीम अख्तर के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया। जिसमें कई फलदार पेड़ भी लगाए गए। साथ ही सभी स्वास्थ्य कर्मियों के बीच पौधे का वितरण भी किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉक्टर समीम अख्तर ने कहा कि पर्यावरण को संतुलित रखने और मानव जीवन को बचाने के लिए पौधा लगाना अतिआवश्यक है। यदि पेड़-पौधे नहीं रहेंगे तो पृथ्वी से मानव जीवन समाप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे कार्बन डाइऑक्साइड गैस लेते है और आक्सीजन छोड़ते हैं। जिसका ग्रहण मानव जाति किया करता है। पेड़ पौधे रहने से वर्षा अधिक होती है यदि पेड़ पौधे नहीं रहेंगे तो वर्षा भी नहीं होगी। उन्होंने अस्पताल के सभी कर्मियों को अपने-अपने घरों में कम से कम पांच-पांच पौधे लगाने की अपील की। इस अवसर पर फार्मासिस्ट कमलेश मिश्र,सुनील कुमार यादव,अभिमन्यु पाल और अस्पताल कर्मियों ने पौधारोपण कार्य में हिस्सा लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad