Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: सावन के पहले सोमवार को विधि-विधान से पूजे गए देवाधिदेव महादेव, किया गया जलाभिषेक

SV News

शिवालयों में गूंजा हर हर महादेव, भक्तों की रही भीड़

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)।
श्रावण मास के पहले सोमवार को मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। यमुना तट पर स्थित मनकामेश्वर महादेव मंदिर और सिविल लाइंस स्थित हनुमत निकेतन शिव मंदिर में भक्तों की लंबी कतार देखी गई। भोर से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी। बेल पत्र, धतूर, दूध, गंगा जल, भांग, मिष्ठान्न, नैवेद्य, फल और सुगंधित पुष्पों का भोग लगाकर देवाधिदेव महादेव की पूजा अर्चना की गई।

SV News

बड़ी संख्या में कावड़ियों ने पड़िला महादेव, दशाश्वमेध महादेव मंदिर, सोमेश्वर महादेव और मनकामेश्वर महादेव, कोटेश्वर महादेव, शिव कचहरी मंदिर, राजरूपपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक किया। मंदिरों में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं की कतार मंदिरों पर देखी गई। शिवतांडव और ऊं नम: शिवाय के साथ हर हर महादेव और बोल बम के उद्घोष होते रहे। शहर और गांव के सभी छोटे और बड़े शिव मंदिरों में भोर से ही पूजन अर्चन और जलाभिषेक शुरू हो गया। दशाश्वमेध घाट से जल भरकर कांवड़िए काशी विश्वनाथ के लिए रवाना हुए। मंदिरों के आसपास पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक बदोबस्त किया गया। मंदिरों पर मेला लगा रहा। यहां खिलौने, फल, मिष्ठान्न और सौंदर्य प्रसाधान के सामग्रियों की बिक्री खूब हुई। संगम तट पर स्थित बड़े हनुमान मंदिर में सुबह से ही भक्तों की कतार लगी रही। हनुमान चालीसा और सुंदरकांड के पाठ से माहौल भक्तिमय रहा।
मनकामेश्वर महादेव के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी रही। भोर से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। यहां पर सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक बंदोबस्त किया गया है। यमुना तट पर स्थित यह मंदिर पौराणिक है और इसका कई पुराणों में जिक्र मिलता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad