Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

सेंट जॉन' एकेडमी में दो दिवसीय सीआईएचसीई रीजनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन

SV News

नैनी, प्रयागराज (राजेश सिंह)। रामपुर सेंट जॉन' एकेडमी में दो दिवसीय रीजनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023-24 का आयोजन प्रधानाचार्या डॉक्टर जरीन रिजवी के नेतृत्व में किया गया। जिसमें विद्यालय के बच्चों ने बढ़ चढ़कर इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 5 किलोमीटर पैदल दौड़, 3000 मीटर फाइनल दौड़, 200 मीटर फाइनल दौड़, रिले दौड़, गोला फेक आदि प्रतियोगिताएं इसमें शामिल रही। विद्यालय के खेल संयोजक सुबोत्रो मैथि और सहयोगियों द्वारा इस कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराया गया। वहीं इस कार्यक्रम में विजेता छात्र-छात्राओं को सेंट जॉन्स एकेडमी के डायरेक्टर सीवी एनिस द्वारा मेडल ट्रॉफी व प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया। अंत में प्रधानाचार्य डॉक्टर जरीन सिद्दीकी ने सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को बधाई दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad