Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

तहसील कर्मियों की प्रभात फेरी में अनियंत्रित कार की चपेट में आने से लेखपाल गंभीर

SV News

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। मेजा तहसील मुख्यालय पर सोमवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई गई। एसडीएम अमित कुमार गुप्ता और तहसीलदार नीलम उपाध्याय ने महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उसके बाद तहसील कर्मियों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी जैसे ही तहसील मुख्यालय से निकलकर मेजा-कोरांव मार्ग पर पहुंची की अनियंत्रित आर्टिगा कार ने प्रभात फेरी में चल रहे लेखपाल सुमित श्रीवास्तव को टक्कर मार दिया। जिससे हड़कंप मच गया। लेखपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। तत्काल लेखपाल साथियों ने उन्हें अस्पताल भिजवाया जहां उनका इलाज चल रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad