Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, आग से बचाव की दी जानकारी

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। गुरुवार को मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ आर के पाण्डेय ने शहर के कई दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में शहर के सिविल लाइंस समेत कई जगहों पर हो रहे दुर्गा पूजा पंडालों में समिति के अध्यक्षों को आग से बचाव को लेकर जागरूक किया। सीएफओ के निरीक्षण में अधिकांश दुर्गा पंडालों में आग से बचाव के प्रबंध किए गए थे। कुछ पंडालों में कमी मिलने पर उन्होंने मौके पर ही उसे दुरुस्त कराया।

SV News

सीएफओ ने पंडाल व्यवस्थापकों से कहा कि वह आग से बचाव के लिए पूरी सावधानी बरतें। सीएफओ ने दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारियों को सुरक्षा के बाबत आवश्यक निर्देश दिए। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने माकड्रिल कर लोगों को आग से बचाव के बारे में जानकारी दी। उन्होंने आग से बचाव के लिए उपकरण आदि रखने को कहा। इस दौरान फायर स्टेशन प्रभारी सिविल लाइंस समेत कई फायरकर्मी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad