Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

आपका साथ मिला तो जमुना पार में विकास की धारा बहेगी: डॉ संगम मिश्र

SV News

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। भाजपा के वरिष्ठ नेता व समाजसेवी डॉ संगम मिश्र का जमुना पार के कई गांव में भव्य स्वागत किया गया। शाहपुर कलां गांव में शिव मंदिर में निषाद समाज की एक बड़ी सभा को संबोधित करते हुए डॉ संगम मिश्र ने कहा कि हमारा प्रयास होगा कि बुंदेलखंड क्षेत्र में आवश्यक सुविधाएं प्राप्त हो। यहां से सांसद बनने पर यहां बंद कारखाने को पुनः चालू करने का प्रयास करूंगा। नए कारखाने की स्थापना भी कराऊंगा। जिससे क्षेत्र के नवयुवकों को रोजगार मिल सके। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े होने के नाते मैं चाहूंगा कि जमुना पार के गांव-गांव में बच्चों के पठन-पाठन की अच्छी व्यवस्था हो। डॉ मिश्र ने कहा गरीब शोषित वंचित व जरूरतमंदों को उज्वला योजना, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, घर-घर नल से जल एवं अन्य योजनाएं को मोदी- योगी सरकार द्वारा जन-जन तक उपलब्ध कराई जा रही है। आवारा पशुओं की समस्या पर डॉ मिश्र ने कहा कि मैं समस्या के निदान के लिए कार्य करूंगा। बड़ी-बड़ी गौशालाएं बनाई जाएगी। जिसमें इन सभी आवारा पशुओं को रखा जाएगा। सरकार ने नारी के सम्मान, स्वाभिमान व स्वावलंबन के लिए नारी वंदन अधिनियम को दोनों सदनों से पास कराया है। मोदी सरकार ने महिला आरक्षण पर मोहर लगाई है। मोदी सरकार ने महिलाओं को राजनीति में भागीदारी दी है।आधी आबादी के लिए विकास का रास्ता खोला है। मंच का कुशल संचालन कर रहे शंकरदेव त्रिपाठी ने कहा कि मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास मंत्र के सिद्धांत पर कार्य कर रही है।मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत के विकास का डंका बज रहा है।विशिष्ट अतिथि दिलीप शुक्ल ने कहा कि मोदी -योगी सरकार द्वारा चलाई जाने वाली विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर गायक कलाकार रविता कोयल ने अपने गीतों से निषाद समाज के लोगों एवं अन्य सभी लोगों का मन मोह लिया।सभी लोगों ने रविता कोयल द्वारा योगी मोदी पर गाये गीतों की प्रशंसा की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से त्यागी बाबा निराला, अमरेश मिश्र, राजाराम चौधरी, घनश्याम मिश्र, विजय प्रकाश, सुजल, जगवंती निषाद, रंगलाल निषाद, शिव मूरत निषाद, मणि निषाद, ननकू निषाद, अंकुर, संतोष निषाद, अशोक निषाद, पाले राम निषाद, दशरथ लाल निषाद, अशोक, आकाश निषाद, आदि बहुत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad