Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

करंट की चपेट में आने से मासूम की मौत, मां झुलसी

 

sv news

मेजा, प्रयागराज (विमल पाण्डेय/श्रीकान्त यादव)। सोमवार देर रात ऊंचडीह बाजार में कूलर का स्वीच आन करते समय करंट की चपेट में आने से मासूम की मौत हो। उसे बचाने पहुंची उसकी दादी भी झुलस गई। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात लगभग साढ़े दस बजे ऊंचडीह बाजार पसियान बस्ती निवासी लवकुश भारतीया का छह वर्षीय मासूम बेटा रिधान भारतीया खाना खाकर कुलर का स्वीच ऑन करने गया की करंट की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसे बचाने के लिए उसकी दादी दुखना भारतीया गई तो वह भी करंट की चपेट में आने  से झुलस गई। जिसका इलाज चल रहा है। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मंगलवार सुबह रिधान का गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad