Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: रेस्टोरेंट में पकड़ा गया हुक्का बार, चार आरोपी गिरफ्तार

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। शहर के सिविल लाइंस में पत्थर गिरजाघर के पास स्थित बैरल हाउस रेस्टोरेंट में पुलिस ने अवैध तरीके से संचालित हुक्का बार का भंडाफोड़ किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि बैरल हाउस में अनाधिकृत तरीके से हुक्का बार का संचालन किया जा रहा है। पुलिस ने छापा मारा तो वहां मौजूद ग्राहकों में अफरातफरी मच गई। अवैध रूप से संचालन के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। महात्मा गांधी मार्ग पर स्थित बैरल हाउस में पुलिस ने छापा मारा तो अफरातफरी मच गई। अवैध तरीके से हुक्का बार का संचालन करने के आरोप में पुलिस ने मुकेश सिंह धीरज शर्मा संदीप कुमार आशीष जाट आदि को गिरफ्तार कर लिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad