प्रयागराज (राजेश सिंह)। नैनी केंद्रीय कारागार का जिला जज ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में न्यायिक अधिकारियों के साथ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। औचक निरीक्षण से जेल में खलबली मची रही। अधिकारियों ने जेल की व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही मेस और बैरकों का निरीक्षण किया।
जिला जज संतोष कुमार राय ने बड़ी संख्या में न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ औचक निरीक्षण किया। रविवार को अचानक अधिकारियों के जेल पहुंचने से खलबली मच गई। नैनी जेल के भीतर व्यवस्थाओं का अधिकारियों ने जायजा लिया। बैरकों का निरीक्षण कर मेस और भोजन की व्यवस्था और साफ सफाई की स्थिति को देखा गया।