Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

कौशाम्बी के लोहदा गाँव जा रहे सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल हुए हॉउस अरेस्ट

SV News

पत्रकार वार्ता कर सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने प्रदेश सरकार पर लगाए लोकतंत्र की हत्या के आरोप

दो उपमुख्यमंत्री पर सामाजिक सौहार्द बिगाड़कर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कैबिनेट से बर्खास्त किये जाने की उठाई मांग

पीड़िता को एक करोड़ की आर्थिक मदद, पिता एवं परिजनों को जमानत देने तथा घटना की सीबीआई जाँच की मांग

प्रयागराज (राजेश सिंह)। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने आज पार्टी के जिला कार्यालय जार्ज टाउन में पत्रकार वार्ता कर स्वयं के हॉउस अरेस्ट किये जाने की घटना को लोकतंत्र की हत्या बताया है। सपा प्रदेश अध्यक्ष को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज सुबह काफिले के साथ कौशाम्बी के लोहदा में पीड़िता कु.शालू से मिलने जाना था। लेकिन स्थानीय पुलिस ने उनको उनके झूंसी स्थित आवास पर ही हॉउस अरेस्ट कर लिया और लोहदा जाने से रोक दिया।
सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने आज दोपहर में पार्टी के जिला कार्यालय जार्ज टाउन में पत्रकार वार्ता कर पीड़िता को एक करोड़ की आर्थिक सहायता, पीड़िता शालू के पिता एवं परिजनों को जो जेल में बंद हैं उन्हें जमानत देने तथा घटना की सी बी आई से जाँच कराने की मांग की है।श्री पाल ने कौशाम्बी की घटना में प्रदेश के दो उप मुख्य मंत्रियो केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के नाम का उल्लेख करते हुए कहा कि दोनों ने मामले में राजनीति चमकाने का खेल कर दिया जिससे पीड़िता को न्याय नहीं मिल पा रहा है।सामाजिक सद्भाव भी बिगाड़ा जा रहा है। घटना के दोषी पर पास्को हटाने एवं थानेदार को निलंबित किये जाने पर भी सवाल खड़ा किया कहा कि दोषियों को बचाने का खेल चल रहा है।
सपा प्रदेश अध्यक्ष श्री पाल ने कहा है की डबल इंजन की सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने, बेरोजगारों को रोजगार देने, तथा किसानों को उनकी उपज का मूल्य देने, प्रदेश में क़ानून का राज स्थापित करने में पूरी तरह विफल हो चुकी है। उन्होने कहा की वर्तमान सरकार में पीडीए समाज के ऊपर लगातार उत्पीड़न बढ़ा है। बच्चियों के साथ बलात्कार कि घटना बढ़ी है। नौकरियों में आरक्षण ख़त्म कर संविधान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा अखिलेश यादव के नेतृत्व में हर समाजवादी कार्यकर्त्ता पूरे प्रदेश में पीडीए जागरूकता अभियान चलाकर गाँव गाँव, मोहल्ले में गोष्ठीयाँ करके पीडीए समाज को जागरूक कर रहा है।उन्होंने जातीय जनगणना के सवाल पर भाजपा की मंशा पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए कहा की भाजपा बाबा साहब के संविधान को खत्म कर राजशाही की सत्ता लाना चाहती है जिसका समाजवादी पार्टी लगातार विरोध कर रही है।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनिल यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, विधायक श्रीमती विजमा यादव, संदीप पटेल, हाकिम लाल बिन्द, गीता पासी, पूर्व मंत्री अंसार अहमद, पूर्व विधायक सत्यवीर मुन्ना, हाजी मुजतबा सिद्दीकी, अमर नाथ सिंह मौर्य, महासचिव रविन्द्र यादव, राम सुमेर पाल, मीडिया प्रभारी दान बहादुर मधुर, पूर्व प्रमुख सुरेश मौर्य, महबूब उस्मानी, संदीप यादव, दूधनाथ पटेल, राम अवध पाल, कुलदीप यादव, सचिन श्रीवास्तव, योगेश पाल, मेजर दिनेश यादव, शांति प्रकाश पटेल आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad