Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज में बढ़ी शीतलहर व ठंडी: दिन भर नहीं हुए सूर्य के दर्शन, कक्षा एक के बच्चे को लगी ठंड

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज में सर्दियों का सितम जारी है। लगातार दूसरे दिन भगवान सूर्य के दर्शन नहीं हुए। लोग अलाव के सामने खड़े दिखे। सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर रहे। जरूरी काम से ही लोग घरों से निकले। सर्द हवाओं से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। 
ठंड का असर जनजीवन पर भी पड़ रहा है। शुक्रवार को ठंड लगने से कक्षा तीन के छात्र की तबियत बिगड़ गई। उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रिंस यादव नाम का यह छात्र धनुपुर के प्राथमिक विद्यालय अढनी में पढ़ता था। पेट दर्द होने की शिकायत पर उसे अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक उसे ठंड लग गई है।

SV News

शुक्रवार को ठंड के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। रात का तापमान 12.5 रिकॉर्ड किया गया। रात से ही घना कोहरा छा गया था। सुबह दृश्यता काफी कम रही। दिन भर सर्द हवाएं चलती रहीं और भगवान सूर्य के दर्शन नहीं हो सके। दोपहर बाद से गलन और शीतलहर और तेज हो गई। लोग अपने घरों में दुबके रहे। दिन में ही वाहन अपनी लाइट जलाकर चलते रहे। सड़कों पर आवागमन भी काफी कम देखा गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad