Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

गुनई में रास्ते पर फैला बजबजा रही नालियों का दूषित पानी, सफाई कर्मी नदारद

SV News

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। विकासखण्ड मेजा के गुनई गांव स्थित अहिरान बस्ती के लोग जलजमाव व बजबजाती नालियों के दूषित पानी के बहाव को लेकर परेशान है। बस्ती में जल निकासी के लिए बनी नालियां जाम होने से रास्तों पर गन्दा पानी बह रहा है। ग्रामीणों ने गांव में कभी भी सफाई कर्मी के न आने का आरोप भी लगाया।

SV News

गुनई गांव के अहिरान बस्ती के निवासी शिक्षक वीरेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि विगत कई वर्षों से सार्वजनिक नाली की साफ सफाई नहीं कराई गई है। जिसके कारण आस-पास गंदगी का अंबार लगा है और नाली पूरी तरह से जाम है। जिसके कारण नालियों का दूषित पानी सड़क पर बहता रहता है और यही पानी हैंड पंप के पास जमा रहता है। जिससे दूषित पानी निकलता है। समस्त मोहल्ले में प्रदूषण फैल रहा है।

SV News


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad