Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

स्वयं सहायता समूह की 25 महिलाओं को नीलम ने किया सम्मानित

 


मेजा,प्रयागराज। (पवन तिवारी)

शक्ति वंदन अभियान के तहत महिला सम्मान समारोह मंगलवार को ब्लॉक मेजा के सभागार  में  आयोजित किया गया। जिसमें स्वंय सहायता समूह की बैंक सखी, समूह सखी और विद्युत सखी की 25 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक नीलम करवरिया ने सम्मानित किया। श्रीमती करवरिया ने कहा कि आर्थिक रूप से मजबूत होने के साथ महिलाओं को सामाजिक रूप से सशक्त भी होना होगा। सभी महिलाओं को इन सम्मानित होने वाली महिलाओं से प्रेरणा लेकर घर में रहकर ही छोटा व्यवसाय करते रहना चाहिए। जब महिलाएं आर्थिक रूप से सबल होंगी तो परिवार तथा समाज का निर्माण कर सकेंगी।

Svnews

 संचालन अखिल भारतीय प्रधान संघ के जिला प्रभारी अनिल शुक्ला ने किया।इस मौके पर बीडीओ मेजा सरिता सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि गंगा प्रसाद मिश्र, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सविता मिश्रा, सचिव  राजेश त्रिपाठी, नमामि गंगे के प्रभारी अमरेश तिवारी, महिला मोर्चा की जिला महामंत्री अनीता मिश्रा, पीआरओ जितेंद्र शुक्ला और जिला कार्यालय प्रभारी विनीता विश्वकर्मा आदि मौजूद रहीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad