प्रयागराज (राजेश सिंह)। गंगानगर की थाना हंडिया पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। क्षेत्र में एक अवैध अफीम की खेती करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से करोड़ों रुपए के अफीम बरामद किया गया है।
बता दें कि सहायक पुलिस आयुक्त हण्डिया पकंज लवानिया, आकांक्षा मिश्रा, तहसीलदार हण्डिया, प्रभारी निरीक्षक बृजकिशोर गौतम, पारुल चौधरी आबकारी निरीक्षक आबकारी क्षेत्र-5 हण्डिया, उपनिरीक्षक अमित कुमार, चौकी प्रभारी इमामगंज, उपनिरीक्षक सौरभ पाण्डेय, चौकी प्रभारी बरौत, चन्द्रशेखर सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल ने गुरुवार को थाना हण्डिया क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नौनरा में विजय चन्द्र मौर्या पुत्र स्व. राममिलन निवासी ग्राम नौनरा थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज द्वारा कृषि भूमि में अवैध अफीम की खेती किये जाने की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक हण्डिया द्वारा तत्परता से मौके पर पहुंच कर सहायक पुलिस आयुक्त हण्डिया, तहसीलदार हण्डिया एवं आबकारी निरीक्षक को सूचना दी गयी। सहायक पुलिस आयुक्त हण्डिया, तहसीलदार हण्डिया एवं आबकारी निरीक्षक द्वारा थाना हण्डिया पुलिस टीम के साथ संयुक्त रुप से कार्यवाही करते हुये अवैध अफीम की खेती करने वाले अभियुक्त विजय चन्द्र मौर्या उपरोक्त को उसके कृषि भूमि में अवैध अफीम की कच्ची खड़ी फसल 1470 पौधे व 1718 फल (अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़) के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी/गिराफ्तारी के आधार पर थाना हण्डिया पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई।