Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: आरटीसी पुलिस लाइन्स में दीक्षांत परेड समारोह आयोजित

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रशिक्षण निदेशालय द्वारा 4 सितंबर 2023 से आरटीसी पुलिस लाइन्स कमिश्नरेट प्रयागराज में सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के आधारभूत प्रशिक्षण हेतु कुल 134 सहायक उपनिरीक्षक लेखा जिसमें 74 पुरूष एवं 60 महिला प्रशिक्षुओं ने आगमन किया।

SV News

विभिन्न जनपदों से आए प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण के दौरान कानून (लॉ) वित्तीय एवं लेखा कार्यालय ज्ञान और शारीरिक प्रशिक्षण दिया गया। परीक्षाओं में सभी सहायक उपनिरीक्षक लेखा प्रशिक्षु उत्तीर्ण हुये। सम्पूर्ण परीक्षा मे प्रथम स्थान चेस्ट नंबर 119 विधि निषाद ने प्राप्त किया है।

SV News

वहीं मंगलवार 5 मार्च 2024 को दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा, पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट प्रयागराज द्वारा मान प्रणाम ग्रहण किया गया। प्रथम कमाण्डर चेस्ट संख्या 84 प्रियंका शमी एवं द्वितीय कमाण्डर चेस्ट संख्या 76 निया वर्मा द्वारा दीक्षांत परेड का नेतृत्व किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad