Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

SV News

गंगापार एवं यमुनापार इकाई के 51-51पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपा गया

प्रयागराज (राजेश सिंह)। समाजवादी पार्टी के युवा फ्रंटल संगठन मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड की जिला इकाई गंगापार के अध्यक्ष आसुतोष तिवारी एवं यमुनापार के अध्यक्ष विमल किशोर ने अपनी अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए मनोनीत पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपा। सपा के जिला कार्यालय जार्जटाउन में आयोजित समारोह में दोनों कार्यकारिणी के 51-51पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र दिया गया।
यूथ ब्रिगेड के गंगापार अध्यक्ष आसुतोष तिवारी ने महासचिव पद पर निहाल कादरी एवं उपाध्यक्ष पद पर क्रमशः गामा विश्वकर्मा, अनिरुद्ध पाल, अखिलेश गौड़, पियूष मिश्रा, शशांक यादव, राजेश भारतीय, सूरज पाल सहित 51पदाधिकारियों को मनोनीत किया है। इसी तरह यमुनापार अध्यक्ष विमल किशोर निषाद ने महासचिव पद पर मो. आसिफ, उपाध्यक्ष पद पर क्रमशः शैलेन्द्र निषाद, दीपक बिन्द, प्रेयंक यादव, विकास यादव, पप्पू यादव रंदीप शर्मा, सुधीर पथिक सहित 51पदाधिकारियों को मनोनीत किया है।
मनोनयन पत्र वितरण के मौके पर सपा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम लाल पाल, जिलाध्यक्ष अनिल यादव, विधायक संदीप पटेल, महासचिव राम सुमेर पाल, डॉ राजेश यादव, नवीन यादव, सुरेश यादव, कुलदीप यादव, बेला सिंह, नाटे चौधरी, जय शंकर भारतीय, राम अवध पाल, धर्मेन्द्र लोहिया, आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad