Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: दहेज हत्या के आरोप में फरार चल रहा दरोगा हुआ गिरफ्तार

SV News

अन्य की तलाश जारी, पिता ने ससुरालियों को बेटी की बताया था मौत जिम्मेदार

प्रयागराज (राजेश सिंह)। पिछले दिनों दहेज हत्या के आरोप में फरार चल रहे दरोगा को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है। वहीं अन्य कई तलाश में पुलिस जुटी हुई है। 
बता दें कि थाना क्षेत्र नवाबगंज सराय दत्ते निवासी राजेश कुमार हमीरपुर जनपद में पुलिस विभाग में दरोगा के पद पर कार्यरत रहा। दरोगा की पत्नी रेखा का घर के कमरे में फांसी के फंदे पर शव लटकता मिला था। वहीं मृतका के पिता नन्हे लाल ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस थाने में पति समेत ससुरालियों पर केस दर्ज कराया था। पुलिस नामजद आरोपी दरोगा राजेश कुमार को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दी है। जबकि अन्य फरार की तलाश में पुलिस जुटी है। नवाबगंज इंस्पेक्टर मनोज दूबे ने बताया कि आरोपी दरोगा को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की है। अन्य कई तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad