Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

लोस चुनाव को लेकर पुलिस सतर्क, मांडा जाने वाले तिराहे पर प्रतिदिन होती है चेकिंग

SV News

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। मेजाखास के मांडा जाने वाले तिराहे पर प्रतिदिन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस सक्रिय हो गई है और सुबह-शाम दोनों समय उक्त तिराहे पर पुलिस खड़ी हो जाती है और आने जाने वाले सभी वाहनों पर पैनी नजर रखी जाती है। उक्त अभियान सहायक पुलिस आयुक्त मेजा रवि कुमार गुप्ता के निर्देश पर थानाध्यक्ष राजेश उपाध्याय के नेतृत्व में चलाया जा रहा है।

SV News

गुरुवार सुबह दरोगा परलोक चौधरी व दरोगा निलेश मौर्या द्वारा पुलिसकर्मियों के साथ सभी वाहनों पर पैनी नजर रखी गई और सभी वाहनों को टटोला गया। वहीं गुरुवार शाम दरोगा वीरेन्द्र सिंह यादव व दरोगा सुभाष गौतम ने चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें सभी बाइक सवारों व कार सवारों को रोककर चेकिंग की गई। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस सख्त रही। सभी वाहनों को बारी-बारी से रोककर चेकिंग किया गया। पुलिस के चेकिंग अभियान से हड़कंप मचा रहा। वाहन चालक इधर-उधर रास्तों से भागते नज़र आए। इस दौरान मेजा कोतवाली की कई महिला उपनिरीक्षक व कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

SV News


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad