Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

दिन में बरसी सूरज से आग, पारा फिर पहुंचा 43 डिग्री के पार

SV News

भीषण गर्मी से झुलसे लोग, दिनभर चल रही लू 

प्रयागराज (राजेश सिंह)। संगम नगरी में रविवार दोपहर में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा, लेकिन शाम होते-होते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सुबह से निकली तेज धूप ने सूरज से मानो आग बरस रही हो, लेकिन शाम को छाए आंशिक बादलों ने मौसम का मिजाज बदल दिया। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को संगमनगरी में पारा एक डिग्री बढ़ गया, जिससे शहरवासियों को कुछ राहत मिली।
शनिवार को संगमनगरी का पारा 42.2 डिग्री सेल्सियस था, जबकि रविवार को बढ़कर 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लगातार एक सप्ताह से सबसे गर्म रहने वाला प्रयागराज शहर रविवार को प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहा। पारा लुढ़कते ही रात में भी मौसम में काफी बदलाव देखने को मिला। रात का पारा भी 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में राहत का असर शहर के अस्पतालों में भी दिखाई दिया। यहां शनिवार को 1300 की ओपीडी में एक भी हीट स्ट्रोक या डायरिया के मामले नहीं पाए गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad