एनसीआर दर्ज कर पल्ला झाड़ रही पुलिस, न्याय के लिए चक्कर काट रही पीड़िता
मांडा, प्रयागराज (राहुल यादव)। क्षेत्र के बेला अहिरान गाव मे आपसी विवाद मे महिला की जमकर पिटाई की गई। महिला की तहरीर पर एनसीआर दर्ज कर पुलिस पल्ला झाड़ बैठी है। जबकि पीड़िता न्याय के लिए चक्कर काट रही है। पिटाई की वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है।
मांडा थाना क्षेत्र के बेला अहीरान गाव की रहने वाली मोनी देवी का बीते दिनों पूर्व देवर अवधेश कुमार व देवरानी सावित्री से आपसी विवाद हो गया। इस दौरान देवर व देवरानी ने महिला की जमकर पिटाई कर दिया। इससे महिला को बुरी तरह चोट लगी । इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है। इससे क्षेत्र मे दहशत फैल गई है। मामले को लेकर पीड़िता तीन दिनों से पुलिस की चौखट का चककर काट रही थी। लेकिन लौरवाह पुलिस ने एनसीआर् दर्ज कर पल्ला झाड़ लिया। जबकि आरोपितो द्वारा पीड़िता को लगातार धमकाया जा रहा है।
वहीं पीड़िता का एक वीडियो बुधवार को पुनः वायरल हो गया। जिसमें पीड़िता ने पुलिस पर तहरीर डब्लकर अभियोग दर्ज करने का आरोप लगाया है। जिससे पुलिस महकमे की उदासीनता को उजागर कर रखा है। इससे खाकी भी कटघड़े मे खड़ी हो गई। अब देखना यह है की उच्चधिकारी पीड़िता को न्याय दिला पाते हैँ या नही,यह लोगो मे चर्चा का विषय बनकर रह गया है। मामले को लेकर प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह ने कहा की वायरल वीडियो के मामले मे अभियोग दर्ज कर लिया गया है। अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। तहरीर बदलने के आरोप बेबुनियाद हैँ।