Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

डीसीपी श्रध्दा नरेन्द्र पाण्डेय ने किया मेजा के पोलिंग बूथों का निरीक्षण, मचा हड़कंप

SV News

मतदान शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से सकुशल संपन्न कराए जाने को लेकर पुलिस चौकन्ना

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। लोकसभा क्षेत्र इलाहाबाद-52 संसदीय क्षेत्र में मतदान सकुशल एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराए जाने को लेकर पुलिस अधिकारी चौकन्ना हैं और क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। 

SV News

बता दें कि शनिवार को डीसीपी यमुनानगर श्रध्दा नरेन्द्र पाण्डेय ने कई पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया और संबंधित जिम्मेदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सुबह करीब साढ़े आठ बजे डीसीपी यमुनानगर मेजा के प्राथमिक विद्यालय गौरा पोलिंग बूथ पर पहुंचकर निरीक्षण किया। 

SV News

पुलिस उपायुक्त यमुनानगर श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा मेजा क्षेत्र में भ्रमणशील रहते हुए लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के छठवें चरण में कमिश्नरेट प्रयागराज में हो रहे मतदान को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने हेतु नगर जोन के विभिन्न मतदान केंद्रो का निरीक्षण किया गया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही मतदाताओं से वार्ता कर स्वतन्त्र एवं निर्भीक मतदान हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान सहायक पुलिस आयुक्त मेजा रवि कुमार गुप्ता व थानाध्यक्ष मेजा राजेश उपाध्याय मय फोर्स मौजूद रहे। 

SV News


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad