Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

लोस चुनाव फूलपुर: गौ गठबंधन के युग तुलसी पार्टी के प्रत्याशी ने किया नामांकन

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। गौ गठबंधन से युग तुलसी पार्टी के प्रत्याशी एडवोकेट विकास शुक्ला ने सोमवार को दोपहर बाद नामांकन किया। देश में कई गठबंधन बनें है जैसे एन डी ए गठबंधन, इंडिया गठबंधन उसी तरह से गौ गठबंधन भी बना है। इस गठबंधन में लगभग 73 दल शामिल हैं। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज द्वारा गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित कराने के लिए आंदोलन लगातार चलाया जा रहा है। गौ हत्या बंद हो गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित हो इसके लिए जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज ने वृन्दावन से संसद भवन तक कड़ी गर्मी में नंगें पांव पद यात्रा की थी। इसी से प्रेरित होकर 73 दलों ने जगद्गुरु शंकराचार्य जी के सानिध्य में गौ भक्त पार्टियों ने मिलकर गौ गठबंधन बनाया है। जिसके राष्ट्रीय संयोजक राजा सक्षम योगी है। इस गौ गठबंधन में युग तुलसी पार्टी भी शामिल है। सोमवार को युग तुलसी पार्टी से फूलपुर संसदीय क्षेत्र से एडवोकेट विकास शुक्ला ने नामांकन किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad