Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

सीएम से भटौली पुल का नाम बदलने की मांग, विंध्याचल-अयोध्या के बीच रेल सेवा शुरू करने को सौंपा ज्ञापन

SV News

मिर्जापुर (राजेश सिंह)। भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषषण सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मिला। इस दौरान भटौली पुल का नाम मानस मर्मज्ञ पं. राम किंकर उपाध्याय के नाम पर करने, विंध्याचल- अयोध्या के बीच ट्रेन का संचालन शुरू करने तथा चुनार किले पर राजा भर्तृहरि विचार उद्यान बनवाने संबंधी ज्ञापन सौंपा। आधे घंटे तक हुई वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री ने विंध्य कारिडोर, मिर्जापुर के विकास व होने वाले उपचुनाव को लेकर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल में भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष राम कुमार विश्वकर्मा, जिला महामंत्री भाजपा दिनेश वर्मा शामिल रहे।
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने विंध्य कॉरिडोर बनने के बाद से बढ़ी संख्या को ध्यान में रखते हुए एक सीधी रेल सेवा विंध्याचल- लखनऊ- अयोध्या के बीच चलाने की मांग की। इससे विंध्याचल आने वाले भक्त सहजता से नैमिषारण्य व तीर्थराज अयोध्या का दर्शन कर सकें। 
जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गंगा नदी पर निर्मित भटौली घाट सेतु का नाम महान विद्धान पं. राम किंकर उपाध्याय के नाम पर करने का अनुरोध किया। जिलाध्यक्ष ने ज्ञापन के जरिए कहा कि बरैनी तिराहे पर उनकी प्रतिमा भी स्थापित की जाए। इसके अलावा चुनार किले पर राजा भर्तृहरि विचार उद्यान बनवाने का भी अनुरोध किया। 
ज्ञापन के जरिए कहा कि भारतीय संस्कृति में नाथ संप्रदाय व राजा भर्तृहरि द्वारा रचित शतकत्रयी (नीति शतक, श्रृंगारशतम व वैराग्य शतक) का अति विशिष्ट स्थान है। जिलाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने जिले के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं की जानकारी और उसका लाभ पहुंचे इस पर जोर दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad