Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

बांग्लादेश हिंसा को लेकर हिन्दुओं में उबाल, यमुनापार में कल होगा विरोध प्रदर्शन

SV News

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। बांग्लादेश में हिन्दुओं के साथ हो रही हिंसा को लेकर यमुनापार प्रयागराज के हिन्दुओं में जबरदस्त उबाल है। जिसको लेकर हिन्दू रक्षा समिति यमुनापार के तत्वावधान में हिन्दुओं ने यमुनापार के करछना में 23 अगस्त को दोपहर हिन्दू जन आक्रोश बैठक कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। 
विश्व हिन्दू परिषद के यमुनापार जिलाध्यक्ष ईंजी नित्यानंद उपाध्याय ने बताया कि बांग्लादेश में हिन्दुओं के साथ हो रही हिंसा को लेकर हिन्दू रक्षा समिति यमुनापार के तत्वावधान में यमुनापार के मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज करछना में 23 अगस्त को दोपहर 12 बजे हिन्दू जन आक्रोश बैठक कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने भारी संख्या में हिन्दुओं से पहुंचने की अपील की है। उक्त विरोध प्रदर्शन समस्त हिन्दू संगठनों एवं हिन्दू समाज परिवार द्वारा आयोजित किया जाएगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad