Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज के नवागत डीएम रविन्द्र कुमार मांदड़ ने संभाला कार्यभार

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। नवागत जिलाधिकारी प्रयागराज रविन्द्र कुमार मांदड़ ने रविवार को कोषागार में अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। 2013 बैच के आईएएस अधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ इसके पूर्व जनपद रामपुर, जौनपुर में जिलाधिकारी के पद पर कार्यरत रह चुके हैं। कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात नवनियुक्त जिलाधिकारी ने अधिकारियों से परिचय प्राप्त करते हुए उनसे सम्बंधित कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (नगर) मदन कुमार, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पूजा मिश्रा, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (नजूल) प्रदीप कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट विनोद कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad