Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

मुगांरी टोल प्लाजा: पचदेवरा-करछना मार्ग पर गुंडा टैक्स लेने का ट्रक यूनियन ने किया विरोध, हटवाया बैरियर

SV News

फिर सुर्खियों में मुगांरी टोल प्लाजा, आए दिन होती है शिकायत

प्रयागराज (राजेश सिंह)। जिले के यमुनानगर स्थित औद्योगिक थाना क्षेत्र के मुंगारी गांव स्थित टोल प्लाजा मैनेजर द्वारा पचदेवरा-करछना मार्ग पर अवैध बैरियर लगाकर ट्रकों से अवैध वसूली का आरोप लगाया गया है। मुंगारी टोल प्लाजा मैनेजर पर पचदेवरा-करछना मार्ग पर खुलेआम गुंडा टैक्स वसूलने का आरोप भी लगाया गया। उक्त शिकायत पर ट्रक यूनियन के पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचे और विरोध कर अवैध बैरियर हटवाया।

SV News

जानकारी के अनुसार मुंगारी टोल प्लाजा मैनेजर द्वारा पचदेवरा-करछना मार्ग पर बैरियर लगाकर ट्रकों से गुंडा टैक्स वसूलने के मामले में ट्रक यूनियन के अध्यक्ष बाबा तिवारी व उत्तर प्रदेश ट्रक यूनियन अध्यक्ष अखिलेश मिश्रा ने ट्रक यूनियन के पदाधिकारियों के साथ पहुंचे और बैरियर हटवाया। इस दौरान जिला प्रमुख शिवसेना सोनू सेठ, ट्रक यूनियन के महामंत्री रंग बहादुर यादव, प्रमोद शुक्ला, रामबाबू मिश्रा, अखिलेश दुबे, सूरज शुक्ला, सूर्यकांत पाण्डेय, हीरामणि तिवारी, राजकुमार तिवारी, वेद पाण्डेय, संतोष तिवारी सहित कई वाहन स्वामी मौजूद रहे।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad