Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

नवरात्रि की अष्टमी पर जयकारे से गूंजी विंध्यधाम की गलियां, दर्शन के लिए मची होड़

SV News

मेला को सकुशल संपन्न कराए जाने को लेकर मंडलायुक्त और आईजी ने किया निरीक्षण 

मिर्जापुर (राजेश सिंह)। चैत्र नवरात्र की महाअष्टमी तिथि पर मां विंध्यवासिनी के दिव्य स्वरूप के दर्शन को श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा रहा। विंध्य धाम पहुंचे नर नारियों ने माता के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद मांगा। विंध्य क्षेत्र में श्रद्धालुओं और साधकों द्वारा विधि विधान पूर्वक वैदिक मंत्रोच्चार बीच हवन पूजन अनुष्ठान का दौर निरंतर चलता रहा।

SV News

गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के बाद मंदिर पहुंचे भक्तों ने भक्ति भाव से मां भगवती की चौखट पर मत्था टेक कर मंगल कामना की। हवन कुंड और मंदिर के गुंबद व शिखर का परिक्रमा करके भक्तों ने पुण्य कमाया। फूल पत्तियों और चुनरी से देवी मंदिरों की सजावट अलौकिक छटा बिखेर रही थी।
मां विंध्यवासिनी धाम में दर्शन पूजन करने के बाद में भक्तों ने अष्टभुजा पहाड़ पर विराजमान महाकाली माता, अष्टभुजी देवी, माता तारा देवी धाम में जाकर दर्शन पूजन किया।

SV News

विंध्याचल मंडलायुक्त बाल कृष्ण त्रिपाठी व आईजी आर.पी. सिंह द्वारा चैत्र नवरात्रि मेला विंध्याचल 2025 को निर्बाध रूप से सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु शनिवार को नवरात्र मेला के अष्टमी पर भारी संख्या में आये श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनज़र धाम परिसर, ड्यूटी पॉइंट व आवागमन व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।आईजी ने दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं से वार्ता कर कुशल क्षेम पूछा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad