Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

पाकिस्तान पर सैन्य कार्रवाई से जोश हाई, प्रयागराज में गूंजा भारत माता की जय के नारे

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में पाकिस्तान पर आधीरात को की गई एयर स्ट्राइक से लोगों का जोश हाई है। सुबह इसकी जानकारी होते ही लोगों ने चट्टी चौराहे पर पहुंचकर तिरंगा झंडा लहराया और भारत माता की जय के नारे लगाए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह मिठाई बांटी और आतिशबाजी कर सेना के साहस और शौर्य की सराहना की। कहा कि भारत ने पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दिया है।
सिविल लाइंस सुभाष चौराहे पर भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी और गृहमंत्री अमृत शाह के चित्र के साथ भारत माता की जय के नारे लगाए और एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। संजय गुप्ता ने कहा कि देश की जनता की जो इच्छा थी उसी के अनुसार पीएम मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। सेना की यह कार्रवाई पाकिस्तान की सात पीढ़ियां याद रखेंगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad