Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

राम सागर यादव ‘मुखिया’ के वीडियो वायरल मामले में पुलिस हुई एक्टिव


sv news


प्रयागराज।
इलाकाई कोतवाली क्षेत्र के सिरसा पुलिस चौकी अंतर्गत कथित सपा नेता का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह एक युवती साथ अश्लील हरकतें करते नजर आ रहा है। वहीं, युवती शराब की बोतल हाथ में पकड़े दिख रही है। वह बेड पर सपा नेता की गोद में बैठी है। वीडियो में दिख रहा सपा नेता रामसागर उर्फ मुखिया यादव है। वह मेजा लोहारी का रहने वाला है और साधन सहकारी समिति का अध्यक्ष रह चुका है। वीडियो में सामने आने के बाद डीसीपी यमुना नगर विवेक चंद्र यादव ने मामले में मेजा थाने में रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया है। वहीं, सपा नेता मुखिया यादव कहना है कि यह वीडियो फर्जी है। मुझे बदनाम करने के लिए मेरी ही पार्टी के एक विधायक की साजिश है। मैं इसकी शिकायत अफसरों से करूंगा।

sv news

शराब पार्टी के बुलाई गई थीं लड़कियां

वीडियो में मुखिया यादव (45) के बगल में दो अन्य लोग भी हैं। वो भी सपा से जुड़े बताए जा रहे हैं। वीडियो एक बंद कमरे का है। माना जा रहा है कि डांस और मस्ती के दौरान इसे बनाया गया। इसमें दिख रहा है कि सपा नेता मुखिया यादव अपने 4-5 साथियों के साथ शराब पी रहा है। वहीं वीडियो में 2-3 युवतियां भी नजर आ रही हैं।

सपा नेता पर मेजा थाने पर दर्ज हैं कई मुकदमे

वीडियो में दिख रहा सपा नेता मुखिया यादव प्रयागराज के कई बार के सांसद का काफी करीबी बताया जाता है। इसी के चलते वह 2024 में सिरसा साधन सहकारी समिति का अध्यक्ष बना था। वहीं, विधानसभा चुनाव के दौरान मुखिया यादव का मेजा में पुलिस वालों से विवाद हो गया था। सोशल मीडिया पर वह वीडियो भी वायरल हुआ था। मुखिया यादव 15 साल से समाजवादी पार्टी से जुड़ा है। वह मेजा से जिला सचिव, तहसील उपाध्यक्ष और लोकसभा चुनाव में मेजा तहसील प्रभारी रह चुका है। वह ठेकेदारी का भी काम करता है। सड़क निर्माण, बोरिंग, प्रॉपर्टी का भी काम है। सपा नेता पर 10 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। मेजा थाने में उसकी हिस्ट्रीशीट है। उस पर हत्या का प्रयास, मारपीट, बवाल तोड़-फोड़, सरकारी काम में बाधा डालने, सड़क जाम करने, चुनाव के दौरान हंगामा करने के आरोप में मुकदमे दर्ज हैं।

डीसीपी बोले-वीडियो की जांच कराई जाएगी

सपा नेता का वीडियो सामने आने के बाद डीसीपी यमुना नगर विवेक चंद्र यादव ने कोतवाली पुलिस को केस दर्ज करने का आदेश दिया। डीसीपी का कहना है कि वीडियो की पहले जांच कराई जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अपराधों से रहा रहा है पुराना याराना

रामसागर यादव का बचपन से ही अपराधों से नाता रहा है। शिक्षा ग्रहण करते समय वह अपने साथ आधा दर्जन बिगड़े हुए छात्रों को लेकर चलना और अन्य छात्रों सहित सिरसा स्थित चलचित्र कैम्पस में लोगों से मारपीट करना उसका पेशा बन चुका था। अपराध में पारंगत हासिल करने के दौरान ही वह लाखों रूपये के जुएं का संचालन करवाना उसका पेशा था। बसपा सरकार में तत्कालीन करछना विधायक की शिकायत पर पुलिसिया कार्रवाई भी हुई थी लेकिन राजनीतिक आकाओं के चलते वह बार-बार बचता रहा है।

ये मेरी पार्टी के विधायक की साजिश

अश्लील वीडियो के मामले में मुखिया यादव का कहना है कि यह साजिश है। वीडियो फर्जी है। इसे वायरल करने में मेरी पार्टी के विधायक की साजिश लग रही है। अभी परिवार में शादी है, इसलिए व्यस्त हूं। शादी से खाली होकर अफसरों से लिखित रूप से शिकायत करूंगा। वीडियो कब बनाया गया, मुझे नहीं पता। कोई फ्रंट पर भी नहीं आ रहा है।

सपा नेता अरेस्ट, निजी मुचलके पर छोड़ा

प्रयागराज में सपा नेता राम सागर उर्फ मुखिया यादव का अश्लील वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने एक्शन लिया है। इस मामले में सपा नेता लोहारी उपरौड़ा के रहने वाले रामसागर यादव उर्फ मुखिया के खिलाफ मेजा थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई है। सोमवार को पुलिस सपा नेता घर पहुंची और उन्हें अरेस्ट कर लिया। हालांकि जमानतदारों के पहुंचने पर राम सागर को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad