Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

भाजपा दुर्वासा मंडल धाम के कार्यकर्ताओं ने किया पौधारोपण

sv news


झूंसी, प्रयागराज (जितेन्द्र शुक्ला)।भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के प्रयागराज अंतर्गत बहादुरपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत कोटवा में आयुष प्रताप सिंह के आवास पर भाजपा दुर्वासा मंडल धाम के कार्यकर्ताओं ने बृहद वृक्षारोपण लगाकर लिया संकल्प। कार्यक्रम की अध्यक्षता अतुल कुमार पांडेय मंडल अध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि जीत लाल त्रिपाठी जिला महामंत्री भाजपा गंगा पार,एंव मनु प्रताप सिंह जिला उपाध्यक्ष गंगा पार रहे। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक पेड़ मां के नाम अपने निवास  पर पेड़ लगाने  और उसको सुरक्षित एवं संरक्षित रखने का संकल्प लिया उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री के इस  बृहद वृक्षारोपण की सभी ने सराहना की । अतुल कुमार पांडेय मंडल अध्यक्ष कहां की उत्तर प्रदेश में 37 करोड़ से अधिक पेड़ों का पौधा रोपण किया जा रहा है । भारतीय जनता पार्टी गंगा पार दुर्वासा मंडल धाम में भी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रतिदिन शक्ति केदो पर वृक्षारोपण कराया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन आयुष प्रताप सिंह ने किया। कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का उन्होंने निशुल्क वृक्ष प्रदान किया और सभी का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर शिवचंद दुबे अरुण कुमार पांडेय विपिन त्रिपाठी सुनील पांडेय आलोक मिश्रा, पुरुषोत्तम प्रजापति, उमेश प्रताप सिंह, प्रवीण माधव, वेद प्रकाश उपाध्याय, मानस कुमार उपाध्याय, अजय कुमार द्विवेदी, विकास उपाध्याय, संजय प्रताप सिंह, आदि भाजपा  दुर्वासा मंडल धाम से जुड़े कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad