Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

आगरा में बढ़ा बाढ़ का खतरा...

sv news

आज खतरे के निशान को पार कर जाएगी यमुना. 72 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया

आगरा। गोकुल बैराज से यमुना नदी में 72 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। नदी के उफान मारने से नालों ने बैक मारना शुरू कर दिया है।

ताजगंज मोक्षधाम के आधा दर्जन चितास्थल डूब गए हैं। शनिवार को नदी का जलस्तर खतरे के निशान 495 फीट को पार कर जाएगा। इससे यमुना किनारा रोड, बल्केश्वर, दयालबाग, तनौरा, नूरपुर सहित अन्य गांवों की सड़कों और गलियों में पानी भर सकता है। एक माह में दूसरी बार यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। गोकुल बैराज से 72 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। शुक्रवार को जलस्तर में एक फीट से अधिक की बढ़ोतरी हुई और यह 494 फीट पर पहुंच गया। इससे मंटोला, हाथीघाट, जीवनी मंडी रोड नाला, जलकल विभाग के पंपिंग स्टेशन ने बैक मारना शुरू कर दिया है। नालों के मुहाने पर कूड़ा जमा हो गया है।

495 फीट से अधिक पहुंच जाएगा पानी

शनिवार को नालों की समस्या और भी बढ़ जाएगी। दोपहर बाद जलस्तर 495 फीट से अधिक पहुंच जाएगा। रविवार को जलस्तर 496 फीट पहुंच सकता है।

जलस्तर में बढ़ोतरी को लेकर जिला प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। शहर से लेकर देहात की 28 बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया गया है।

जलस्तर पहले प्लेटफार्म तक पहुंच चुका है। बाह के गगनकी गांव के पास तक पानी पहुंच गया है। यही हाल तनौरा, नूरपुर सहित अन्य गांवों का भी है। एडीएम वित्त एवं राजस्व शुभांगी शुक्ला ने कहा कि यमुना नदी के जलस्तर पर नजर रखी जा रही है। स्टीमर और नावों के संचालन पर रोक लगा दी गई है।

इन क्षेत्रों और गांवों को सबसे अधिक खतरा

तहसील सदररू यमुना किनारा रोड स्थित वेदांत मंदिर से आगरा किला के पास तक, तनौरा, नूरपुर, कैलाश, स्वामीबाग, नगला बूढ़ी, अमर विहार दयालबाग, मोती महल, कटरा वजीर खां व रामबाग बस्ती

तहसील एत्मादपुर रामबाग के पीछे और उसके आसपास की बस्तियां

तहसील फतेहाबादरू भरापुर, बमरौली, ईदौन, भडायना, मेवीकलां, मेवली खुर्द व हिमायूपुर। तहसील बाह गगनकी, पिढौंरा, कांकर, चंडीगढ़ शाला, बलाई, रीठई, ख्याली की मढ़ैया, मई, कलींजर, विक्रमपुर, पारना, कछपुरा, रामपुर चंद्रसैनी, पई, होलीपुरा व सिधावली

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad