Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

विधायक पूजा पाल पर एक्स हैंडल पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला ‍उमेश यादव गिरफ्तार

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। समाजवादी पार्टी से निष्कासित चायल की विधायक पूजा पाल के बारे में प्रयागराज के साथ ही अन्य स्थान पर कई आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं, लेकिन उमेश यादव ने तो हद पार कर दी। उमेश यादव को शनिवार को विधायक के खिलाफ टिप्पणी के प्रकरण में गिरफ्तार किया गया।

उमेश यादव को एक्स हैंडल पर पूजा पाल के बारे में कई तरह के अशोभनीय बातें लिखना भारी पड़ गया है। उमेश यादव को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में अधिवक्ता श्यामचंद्र पाल ने कर्नलगंज थाने में उमेश यादव के खिलाफ आइटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया था।

कौशांबी जिले के चायल की विधायक पूजा पाल के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में उमेश पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया था। पिपरी थाने में दर्ज मुकदमे के विवेचक ने साइबर सेल से डिटेल हासिल की है। सपा से निष्कासन के बाद पूजा पाल इंटरनेट मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं जिसके चलते यह मामला दर्ज किया गया था।

पिपरी थाने में दर्ज आरोपित के खिलाफ मुकदमे के विवेचक ने साइबर सेल की मदद से यूजर्स की डिटेल हासिल की है। अब लोकेशन ट्रेस करने के बाद शीघ्र की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम अलर्ट मोड पर रखी गई है। सपा के निष्कासन के बाद चायल विधायक पूजा पाल इंटरनेट मीडिया में खूब ट्रोल की गईं। इसी को लेकर उमेश यादव ने इंटाग्राम में विधायक को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। विधायक के प्रतिनिधि चरवा क्षेत्र के शेखपुर रसूलपुर निवासी संतोष पाल ने उमेश यादव के खिलाफ पिपरी थाने में तहरीर दी थी।

पुलिस ने आरोपित पता अज्ञात के खिलाफ आइटी एक्ट के तहत मुकदमा कायम किया। प्रकरण की विवेचना चरवा इंस्पेक्टर महेश सिंह को दी गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि साइबर सेल के जरिए यूजर्स के बाबत पता किया जा रहा है। जल्द ही आरोपित की गिरफ्तारी की जाएगी। इस संबंध में चायल के सीओ अभिषेक सिंह ने बताया कि उमेश यादव के खिलाफ दर्ज मामले में उसकी तलाश की जा रही है।

पूजा पाल ने ने 2007 व 2012 में विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की, लेकिन 2017 में हार गईं। इसके बाद 2019 में वह सपा में शामिल हुईं और 2022 में प्रयागराज से कौशांबी की चायल सीट से विधायक बनीं। अगस्त 2025 में पूजा पाल को समाजवादी पार्टी ने निष्कासित कर दिया।

पहले भी उन्हें बसपा ने भी बाहर किया था। अपने 20 वर्ष के सियासी सफर में पूजा पाल 13 वर्ष बसपा और करीब छह साल सपा में रहीं। पूजा पाल का विवाह जनवरी 2005 में बसपा विधायक राजू पाल से हुआ था। राजू इलाहाबाद शहर पश्चिमी से विधायक थे। विवाह के कुछ ही दिनों बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad