Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

हिंदी दिवस पर प्रयागराज में गुफ्तगू का कार्यक्रम

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज में हिंदी दिवस के अवसर पर सिविल लाइंस में श्गुफ्तगूश् संस्था ने सम्मान समारोह और कवि सम्मेलन-मुशायरा का आयोजन किया। कार्यक्रम में मशहूर अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि प्रयागराज एक साहित्यिक शहर है। हिमानी ने बताया कि वह साहित्यिक परिवार से हैं और उनके पिता डॉ. हरिरथ भट्ट श्शैलेषश् प्रसिद्ध साहित्यकार थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अभिनेता राजेंद्र गुप्ता ने प्रयागराज के प्रति अपना लगाव व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि मई में भी वह गुफ्तगू के एक कार्यक्रम में आए थे।

गुफ्तगू के अध्यक्ष डॉ. इम्तियाज़ अहमद ग़ाज़ी ने दोनों कलाकारों की मौजूदगी को प्रयागराज के लिए गौरव की बात बताया। सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन अनिल कुमार और शिक्षाविद् पंकज जायसवाल ने भी कार्यक्रम की सराहना की।

कार्यक्रम का संचालन मनमोहन सिंह तन्हा ने किया। कवि सम्मेलन और मुशायरे में अनिल मानव, धीरेन्द्र सिंह नागा, मंजुलता नागेश समेत कई कवियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम के अंत में गुफ्तगू के सचिव नरेश कुमार महरानी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad