Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

बंजारा बस्ती से 14 लोगों को उठाने का मामला: परिजनों ने घूरपुर थाने का घेराव कर दी जाम की चेतावनी

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। यमुनानगर स्थित घूरपुर थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बंजारा बस्ती से 14 लोगों को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उठा लिया गया है।
घटना 12 सितंबर की रात करीब 3 बजे की है। सफेद कपड़ों में आए करीब दो दर्जन पुरुष और 5 महिलाएं तीन चारपहिया वाहन और तीन बाइक से बस्ती में पहुंचे। उन्होंने 14 लोगों को अपनी गाड़ियों में बैठाकर ले गए।
आरोपियों ने जाते समय कहा कि आधार कार्ड लाने पर लोगों को छोड़ दिया जाएगा। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां कोई नहीं मिला। तीन दिन से पीड़ित परिवारों को कोई जानकारी नहीं दी जा रही है।
सोमवार को पीड़ित परिवार के लोग पुलिस उच्च अधिकारियों से मिले। अधिकारियों ने उन्हें दोपहर 2 बजे थाने आने को कहा। लेकिन थाने में कोई अधिकारी नहीं मिला। इससे नाराज होकर परिजनों ने थाने का घेराव कर नारेबाजी शुरू कर दी। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर शाम तक उनके परिजन नहीं मिले तो वे सड़क जाम कर देंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad