Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

हाईकोर्ट में नव नियुक्त न्यायमूर्ति अरुण कुमार ने शपथ ग्रहण की, 20 महीने बाद इस नाम पर सरकार की मिली स्वीकृति

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। इलाहाबाद हाई कोर्ट में नवनियुक्त न्यायमूर्ति अरुण कुमार ने बुधवार सुबह यहां पद की शपथ ग्रहण की। शपथ समारोह मुख्य न्यायाधीश जस्टिस अरुण भंसाली के न्याय कक्ष में सम्पन्न हुआ।
इस समारोह के चलते इलाहाबाद हाई कोर्ट की प्रधान पीठ में न्यायिक कार्य 10.45 बजे से शुरू हुआ। अब हाईकोर्ट की प्रधान पीठ प्रयागराज में मुख्य न्यायमूर्ति को छोड़ कर अन्य न्यायमूर्तियों की संख्या 65 हो गई है जबकि लखनऊ खंडपीठ में 19 न्यायमूर्ति हैं।
एशिया के सबसे बड़े हाईकोर्ट में न्यायमूर्ति के 160 पद स्वीकृत हैं। दो दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने 26 अधिवक्ता, न्यायिक अधिकारियों को न्यायमूर्ति बनाए जाने का प्रस्ताव सरकार को भेजा है। न्यायमूर्ति अरुण कुमार के नाम को करीब 20 महीने बाद सरकार की स्वीकृति मिली है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad