Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: पूरा किया साथ जीने-मरने का वादा, पत्नी की मौत के कुछ घंटे बाद पति ने भी तोड़ा दम

SV News

मंगलवार को पत्नी का तो बुधवार को किया गया पति का अंतिम संस्कार

प्रयागराज (राजेश सिंह/श्रीकान्त यादव)। सात फेरे लेकर हर कोई सात जन्मों तक साथ जीने-मरने की कसम खाता है। कई लोग ऐसी किस्मत की कामना करते हैं, लेकिन बहुत कम लोग ही ऐसे होते हैं जो इसे जी पाते है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के मेजा में देखने को मिला, जहां एक बुजुर्ग पत्नी की मौत के कुछ समय बाद ही पति की भी मौत हो गई। मंगलवार को पत्नी का अंतिम संस्कार किया गया तो बुधवार को पति का अंतिम संस्कार किया गया। 
दोनों के बीच के अटूट बंधन ने उनके समुदाय के लोगों के दिलों को मोह लिया है, जिससे प्रेम और साथ की शक्ति के बारे में पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। दोनों के संबंधों के मिसाल देते हुए लोग थकते नहीं। पत्नी की मृत्यु के 24 घंटे बाद ही पति ने दम तोड़ दिया।
प्रयागराज जिले के मेजा तहसील क्षेत्र के खौर गांव के शिवशंकर यादव की पत्नी शांति देवी (86) का मंगलवार को निधन हो गया। उनके बेटों और परिवार के लोगों ने मंगलवार को सिरसा के छतवा गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया। उनकी मृत्यु के कुछ घंटे बाद बुधवार की सुबह शिवशंकर यादव (88) की भी मौत हो गई। मध्यम वर्ग के परिवार से आने वाले शिवशंकर यादव ने कड़ी मेहनत के बाद अपने परिवार को स्थापित किया था। इसमें उनकी पत्नी शांति देवी का महत्वपूर्ण योगदान था। 
शिवशंकर यादव के चार संतानों में राज बहादुर यादव, विजय बहादुर यादव, इन्द्रदेव यादव व राजदेव यादव (राजू) हैं। चार बेटों के बीच 11 नाती हैं। जिसमें से कुछ नाती की भी शादी हो गई है। उनको भी बच्चे हो गए हैं और बड़े-बड़े हो गए हैं। गांव के लोगों में चर्चा का विषय बना रहा कि वह दोनों वृद्ध पति-पत्नी बेटों, नाती-पोतों से भरा पूरा परिवार देखकर दुनिया से विदा हो गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad