Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

सौरव गांगुली का दूसरी बार कैब अध्यक्ष बनना लगभग तय

sv news

 कोलकाता। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का बिना प्रतिद्वंद्विता दूसरी बार बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) का अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है। उनके खिलाफ अभी तक किसी ने पर्चा नहीं दाखिल किया है। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 14 सितंबर है। रविवार को सौरव गांगुली अपना पर्चा दाखिल करेंगे।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का बिना प्रतिद्वंद्विता दूसरी बार बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) का अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है। मालूम हो कि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 14 सितंबर है।

अभी तक किसी ने सौरव के खिलाफ पर्चा नहीं भरा है और आगे भी इसकी संभावना न के बराबर दिख रही है। मालूम हो कि कैब की वार्षिक आम सभा 22 सितंबर को है। उसी दिन चुनाव भी होगा।

सौरव अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं और रविवार को अपने पैनल के साथ नामांकन जमा करेंगे। सौरव इससे पहले 2015 से 2019 तक कैब अध्यक्ष रहे हैं। कैब के वर्तमान अध्यक्ष सौरव के बड़े भाई स्नेहाशीष गांगुली हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad