Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

डिजिटल अरेस्ट नागरिकों के लिए सबसे गंभीर खतरों में से एकः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

sv news

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को कहा कि तकनीक ने पुलिसिंग के क्षेत्र में काफी बदलाव ला दिया है। उन्होंने कहा कि डिजिटल अरेस्ट नागरिकों के लिए सबसे गंभीर खतरों में से एक बन गई है।

राष्ट्रपति भवन में उनसे मिलने आए भारतीय पुलिस सेवा (आइपीएस) के परिवीक्षाधीन अधिकारियों के एक समूह को संबोधित करते हुए मुर्मु ने कहा कि लोगों, खासकर वंचितों को पुलिस को एक भयावह संस्था के रूप में नहीं, बल्कि सहारे के रूप में देखना चाहिए।

भारत विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था- राष्ट्रपति मुर्मु

उन्होंने कहा कि भारत विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है और हमें अपनी वृद्धि को बनाए रखने और तेज करने के लिए बड़े पैमाने पर सार्वजनिक और निजी निवेश की आवश्यकता है। किसी भी राज्य या क्षेत्र में निवेश आकर्षित करने के लिए कानून-व्यवस्था एक जरूरी शर्त है। निवेश और विकास को बढ़ावा देने में आर्थिक प्रोत्साहनों के साथ-साथ प्रभावी पुलिसिंग भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad