Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

बाबा दरबार में सोने का नाग समर्प‍ित, भक्‍तों को होगा नया अनुभव

sv news

वाराणसी। भारत राष्ट्र के सुख, समृद्धि एवं विश्व कल्याण के संकल्प के साथ श्री काशी विश्वनाथ मंदिर प्रांगण में आयोजित नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान यज्ञों वै विष्णुरू कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को प्रातरू महायज्ञ की पूर्णाहुति की गई। इस कार्यक्रम का संयोजन एवं नेतृत्व मुख्य आचार्य पंडित जगन्नाथ शास्त्री ने किया।

इस अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री विश्वभूषण मिश्रा, एसडीम डॉ. शंभू शरण, धर्म मार्ग प्रचारक श्री राधा मनोहर दास, आंध्रा आश्रम के ट्रस्टी वी वी सुंदर शास्त्री, चेल्ला सुब्बा राव, मीडिया संयोजक चक्रवर्ती विजय नावड, एन वेंकटेश सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

महायज्ञ की पूर्णाहुति के बाद, गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा के रूप में श्रद्धालु जन स्वर्ण नाग को लेकर कार्यक्रम संयोजक पंडित जगन्नाथ शास्त्री के नेतृत्व में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य परिसर में पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री विश्वभूषण मिश्रा को स्वर्ण नाग अर्पित किया।

कार्यक्रम के मीडिया संयोजक चक्रवर्ती विजय नावड ने बताया कि इससे पूर्व त्रंबकेश्वर हाल में श्री रुक्मणी कृष्ण कल्याण उत्सव का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम संयोजक एवं मुख्य आचार्य पंडित जगन्नाथ शास्त्री ने चिंतामणि गणेश मंदिर के महंत चेल्ला सुब्बाराव, चेल्ला जगन्नाथ शास्त्री, चेल्ला विजय कुमार शास्त्री, रानी धवला, और मीडिया संयोजक चक्रवर्ती विजय नावड सहित विशिष्ट जनों को अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान पं. नोरी कल्याण सुंदर एवं ब्रह्मश्री नोरी सुब्रमण्यम शास्त्री की देखरेख में श्री चक्रनवावरण की सामूहिक अर्चना की गई। इसके साथ ही, श्री राम कवचम प्रताप शर्मा के नेतृत्व में वेद की सभी शाखाओं को समर्पित 16 शिवलिंगों का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पुष्पगिरि पीठाधिपति एवं जगतगुरु श्री श्री अभिनवोद्दंड विद्या शंकर भारती स्वामी, आंध्रा आश्रम के ट्रस्टी वी वी सुंदर शास्त्री, ईवानि वेंकटरामचंद्र सोमयाजी घनपाठी, श्री द्रोण मधु बाबू शर्मा, कांची मठ के प्रबंधक वी सुब्रमण्यम मणि, श्रृंगेरी मठ के प्रबंधक चेल्ला अन्नपूर्णा प्रसाद, केदारेश्वर महादेव मंदिर के मुख्य अर्चक पं. नारायण शास्त्री, श्री अमृतानंद स्वामी, विश्वनाथजी, एन वेंकटेशम, विशालाक्षी जगन्नाथ सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad