Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

किडनैपिंग, रंगदारी और मर्डर...तेजस्वी की सरकार में बनेंगे तीन नए मंत्रालयः अमित शाह


पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए आज अमित शाह ने मुजफ्फरपुर में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राजद पर जोरदार हमला बोला।

उन्होंने कहा कि अगर लालू का बेटा बिहार का मुख्यमंत्री बनता है, तो तीन नए डिपार्टमेंट बनाए जाएंगे - एक किडनैपिंग के लिए, एक जबरन वसूली के लिए, और एक मर्डर के लिए।

अमित शाह ने कहा कि अगर नीतीश-मोदी गठबंधन सत्ता में आता है, तो बाढ़-मुक्त बिहार के लिए एक नया मंत्रालय बनाया जाएगा। हमारी सरकार बिहार को सुरक्षित, विकसित और दशकों से चली आ रही समस्याओं से मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि मोदी और नीतीश की जोड़ी ने जिस जंगलराज को खत्म किया, वह चेहरा और वेश बदलकर सत्ता में आने की फिराक में है। गृह मंत्री साहेबगंज विधानसभा क्षेत्र के देवरिया में रविवार को जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

शाह ने कहा नीतीश और मोदी की जोड़ी ने सबके लिए काम किया। मोदी ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया, तो नीतीश ने 50 प्रतिशत आरक्षण देकर नगरपालिका और पंचायत में प्रतिनिधित्व दिलाई। दोनों ने घर घर बिजली पहुंचाई।

महिलाओं को धुओं से आजादी मिली। हर घर शौचालय बना। एक करोड़ से अधिक महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये गए। उन्होंने कहा, राजद के लोग महिलाओं के खाते से 10 हजार रुपये वापस लेने के लिए आयोग के पास गए थे, उन्हें बता दूं कि मोदी और नीतीश के रहते कोई उनके खाते से पैसा वापस नहीं ले सकता।

यही नहीं महिलाओं को दो लाख रुपए अलग से दिए जाएंगे। एनडीए के संकल्प पत्र की चर्चा करते हुए कहा कि एक करोड़ युवा को नौकरी और रोजगार देने का वादा है। केजी से लेकर पीजी तक निशुल्क पढ़ाई होगी।

गृह मंत्री ने दोहराया कि लालू और सोनिया जी अपने अपने बेटों की चिंता है। लालू बेटे को बिहार का मुख्यमंत्री, तो सोनिया बेटे को देश का प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं। दोनों को बता दीजिए जगह खाली नहीं है। मोदी जी प्रधानमंत्री और नीतीश मुख्यमंत्री हैं।

लालू यादव पर हमला करते हुए भीड़ से पूछा उन्होंने बिहार को क्या दिया है? भीड़ ने जब कहा, कुछ नहीं तो अमित ने ऐसा अन्याय नहीं करो। लालू ने बिहार को बहुत दिया है। चारा घोटाला दिया है। लैंड फार जाब स्कैम दिया है, अलकतरा घोटाला दिया है, बाढ़ घोटाला दिया है, भर्ती घोटाला दिया है। इतना सारा घोटाला दिया है।

दूसरी ओर मोदी और नीतीश पर चार आने के घोटाला का आरोप नहीं है। मोदी ने संविधान से धारा 370 हटाया। आतंकवादी हमले का जवाब दे ऑपरेशन सिंदूर से दिया। देश को सुरक्षित और समृद्ध किया। इसलिये बिहार के विकास और बाढ़ मुक्त बिहार के लिए एनडीए की सरकार बनाइये। आप विधायक या मंत्री नहीं चुन रहे, बिहार को जंगलराज से मुक्त रखने की सरकार चुन रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad