Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

अमर मेमोरियल हॉस्पिटल में भाजपा फूलपुर ने नेत्र मशीन का फीता काटकर की उद्घाटन

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। अमर मेमोरियल हॉस्पिटल सहसों में शुक्रवार को लोकप्रिय भाजपा फूलपुर विधायक दीपक पटेल ने आधुनिक तकनीकी से सुसज्जित  नेत्रं परीक्षण मशीन का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक हंडिया प्रशांत सिंह राहुल एवं राजकुमार सिंह पूर्व ब्लॉक प्रमुख बहादुरपुर पुष्प देकर उनका स्वागत किया। अमर मेमोरियल हॉस्पिटल के डॉक्टर बीके सिंह  ने कहां की अमर मेमोरियल हॉस्पिटल कई वर्षों से गरीब असहाय पीड़ित मरीजों सेवा कर रहा है। आयुष्मान भारत योजना तहत मोतियाबिंद के मरीजों इलाज कर रहा है। शनिवार को प्रत्येक निशुल्क कैंप शिविर लगाया जाता है ।  डॉक्टर विनोद सिंह ने कहा कि इस मशीन के माध्यम से मोतियाबिंद एवं कला बाई जैसे नेत्रं परीक्षण अब मरीजों को आंखों के लिए शहर की ओर जाने की जरूरत नहीं पूर्वांचल क्षेत्र एवं आसपास ग्रामीण अंचलों के गरीबों के लिए भी आंखों की जांच सर्जन डॉक्टर  द्वारा सफलतापूर्वक ऑपरेशन के माध्यम से किया जाएगा। भाजपा विधायक दीपक पटेल ने डॉ विनोद सिंह एवं पूर्व विधायक प्रशांत सिंह राजकुमार सिंह रिंकू सिंह की प्रशंसा की। और उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर डॉक्टर रीना , प्रिंस,धर्मेंद्र कुमार, यशवंत नेत्र सहायक, सविता , ज्योति ,इंद्रेश बहादुर सिंह, अरुण कुमार मिश्रा पिंटू नेता, उमेश तिवारी मीडिया प्रभारी,अतुल पांडेय मंडल अध्यक्ष भाजपा, आयुष प्रताप सिंह  युवा महामंत्री दुर्वासा मंडल धाम, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता हॉस्पिटल कर्मचारी सदस्य मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad