Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

खीरी में विवादित जमीन पर निर्माण जारी: एसडीएम को शिकायत, बंटवारे का वाद न्यायालय में लंबित

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। यमुनानगर के खीरी थाना क्षेत्र में एक जमीन विवाद का मामला सामने आया है। आशीष कुमार नामक व्यक्ति ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को लिखित शिकायत दी है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि विवादित भूमि पर निर्माण कार्य जारी है, जबकि संपत्ति के बंटवारे का मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
शिकायतकर्ता आशीष कुमार पुत्र रामजग खीरी थाना क्षेत्र के पिपरांव गांव निवासी हैं। उनका कहना है कि विश्वनाथ प्रसाद और अन्य के साथ उनकी पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद है। यह संपत्ति कुल 19 बीघा बताई जा रही है।
आशीष कुमार के अनुसार, इस संपत्ति के बंटवारे का वाद उपजिलाधिकारी न्यायालय में लंबित है। इस मामले में प्रारंभिक आदेश भी पारित हो चुका है।
शिकायत में कहा गया है कि विपक्षीगण, जिनमें विश्वनाथ प्रसाद भी शामिल हैं, दबंग प्रवृत्ति के लोग हैं। वे बिना बंटवारे के ही विवादित सर्वे नंबर 799 पर निर्माण कार्य करवा रहे हैं।
आरोप है कि विपक्षीगण स्थगन आदेश की सुनवाई से पहले ही निर्माण कार्य तेजी से करवा रहे हैं, ताकि स्थगन आदेश पारित न हो सके। वे इसी का फायदा उठाकर लगातार निर्माण जारी रखे हुए हैं, जिससे विवादित भूमि का स्वरूप बदल रहा है। मामले में पुलिस चुप्पी साधे हुए है। जिससे कभी भी दोनों पक्षों में विवाद हो सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad