Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

इंदिरा मैराथन: पुरुष वर्ग में सेना के दीप कुमार चौहान, महिलाओं में हरियाणा की रेनू बनीं चैंपियन

 

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। 40वीं इंदिरा मैराथन के पुरुष वर्ग में दीप कुमार चौहान चैंपियन बने। उनका विब नंबर 211 है। सेना के प्रदीप उत्तराखंड के रहने वाले हैं। दूसरे स्थान पर प्रतापगढ़ के ज्ञान बाबू और तीसरा स्थान प्राप्त किया प्रयागराज के राेहित सरोज ने। इसी प्रकार महिला वर्ग में हरियाणा की रेनू कुमारी चैंपियन रहीं। वे वर्ष 2023 में भी विजेता थीं। अश्वनी जादव दूसरा व ज्योति शंकर राव गवते तीसरे स्थान स्थान पर रहीं।  

पुरुष वर्ग के विजेता

प्रथम- प्रदीप सिंह चौहान 211 उत्तराखंड 

द्वितीय- 165 ज्ञान बाबू प्रतापगढ़ 

तृतीय- 344 रोहित सरोज प्रयागराज 

महिला वर्ग की विजेता

प्रथम- हरियाणा की रेनू कुमारी 

द्वितीय- अश्वनी जादव

तृतीय- ज्योति शंकर राव रहे।

महिलाओं में इस समय सबसे आगे पूर्व चैंपियन हरियाणा की रेनू ( विब नंबर 753) सबसे आगे दौड़ रही हैं। महाराष्ट्र की अश्विनी मदन जाधव (विब नंबर 750) दूसरे स्थान पर हैं। जबकि 6 बार की चैंपियन महाराष्ट्र की ही ज्योति शंकरराव गवते ( विब नंबर 752) तीसरे स्थान हैं। पुरुषों में प्रयागराज के रोहित सरोज अभी भी सबसे आगे दौड़ रहे हैं।

sv news


तेज ठंड के बीच बुधवार सुबह 6:32 बजे इंदिरा मैराथन की शुरूआत हुई। जैसे ही मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा और खेल निदेशक आर.पी. सिंह ने हरी झंडी लहराई, आनंद भवन के समक्ष पूरा परिसर भारत माता की जय जयकार से गूंज उठा। इस अवसर पर सैकड़ों तिरंगे गुब्बारे आसमान में छोड़े गए। लाल, हरे, केसरिया, सफ़ेद गुब्बारे ऊपर उठते चले गए... मानो स्वयं तिरंगा उड़ान भर रहा हो। नीचे धावक दौड़ने को आतुर थे, ऊपर गुब्बारे देश को सलामी दे रहे थे।

prayagraj band

हरी झंडी दिखी, तिरंगे गुब्बारे उड़े और 509 धावक एक साथ दौड़ पड़े! अगले ढाई घंटे तक प्रयागराज की सड़कों पर रोमांच दिखेगा। सैकड़ो धावक एक दूसरे को पीछे छोड़ने के लिए अपनी पूरी ताकत लगाएंगे। ‌‌सड़क पर पैरों की थाप, हवा में “भारत माता की जय” के नारे और आसमान में तिरंगे गुब्बारे – ये नजारा देखकर हर कोई उल्लास से भर गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad