प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज के झूंसी थाने की एंटी रोमियो स्क्वाड और महिला बीट अधिकारियों ने 9 नवंबर 2025 को श्मिशन शक्ति 5.0श् के तहत जागरूकता अभियान चलाया। यह अभियान भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर केंद्रित था।
पुलिस आयुक्त और अपर पुलिस आयुक्त के निर्देश पर, तथा पुलिस उपायुक्त नगर और अपर पुलिस उपायुक्त नगर के पर्यवेक्षण में, यह पहल नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए की गई। टीम ने बालिकाओं और महिलाओं की समस्याओं को सुना।
अभियान के दौरान, महिलाओं को महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के संबंध में जागरूक किया गया। उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे वूमेन पॉवर लाइन-1090, आपातकालीन सेवा यूपी-112, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, स्वास्थ्य सेवा-102, एम्बुलेंस-108 और साइबर क्राइम-1930 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
इसके अतिरिक्त, मिशन शक्ति केंद्र, एंटी-रोमियो स्क्वाड की भूमिका और आत्मरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण सुझावों के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई।
इस जागरूकता अभियान में उपनिरीक्षक आदित्य भाटी, उपनिरीक्षक विशाल यादव, महिला उपनिरीक्षक प्रियंका रावत, महिला हेड कांस्टेबल रंजू सोनकर, महिला कांस्टेबल नेहा और कांस्टेबल अजीत कुमार शामिल थे।
