Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

‘चक दे इंडिया’ मोमेंट...खुद कभी नहीं खेला, लेकिन टीम इंडिया को बना दिया विश्व चौंपियन

sv news


नई दिल्ली।  भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका को हराकर पहली बार आईसीसी महिला विश्व कप का खिताब जीत लिया है। भारत ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को 52 रन से मात दी और ये ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही सोशल मीडिया पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच अमोल मजूमदार काफी चर्चा में आए। 

उनकी तुलना श्चक दे इंडियाश् (ब्ींा क्म प्दकपं) फिल्म में कोच बने कबीर खान से की जा रही है। 2007 में आई इस फिल्म में कबीर खान का रोल शाहरुख खान ने निभाया था, जहां शाहरुख का किरदार कबीर खान हॉकी टीम को अपनी कप्तानी में विश्व चौंपियन नहीं बना पाए थे, लेकिन महिला टीम का कोच बनने के बाद उन्होंने टीम को वर्ल्ड चौंपियन बनाने का सपना पूरा किया। अब अमोल मजूमदार रियल लाइफ के असली कबीर खान बने हैं।

दरअसल, अमोल मजूमदार ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में 11,000 से ज्यादा रन और 30 सेंचुरी ठोकी हैं। इतने रन देखकर कोई भी ये सोच सकता है कि उन्होंने ज्यादातर टेस्ट मैचों में खेला होगा, लेकिन ऐसा नहीं है। अमोल ने ये सभी रन घरेलू क्रिकेट में बनाए, क्योंकि उस दौर में भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर में पहले से ही सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण और सौरव गांगुली जैसे दिग्गज मौजूद थे। इसी वजह से उन्हें टीम इंडिया में खेलने का मौका कभी नहीं मिला।

अमोल मजूमदार, एक ऐसे शख्स है, जिन्होंने रिटायरमेंट के 12 साल बाद भारतीय क्रिकेट इतिहास में अपना नाम दर्ज करा दिया है। महिला वनडे विश्व कप 2025 का खिताब टीम इंडिया के जीतने के बाद कोच अमोल की तारीफ करने से लोग थक नहीं रहे हैं। 

रियल लाइफ के कबीर खान बने अमोल

‘चक दे इंडिया’ फिल्म में जैसे शाहरुख खान ने कबीर खान (ज्ञंइपत ज्ञींद ब्ींा क्म प्दकपं) की भूमिका निभाई दी, जो अपनी टीम को विश्व चौंपियन बना नहीं सके थे, लेकिन इस हार का दर्द वह लेकर जी रहे थे और उन्होंने महिला टीम का कोच बनने के बाद हर किसी को ये विश्वास दिलाया कि भारतीय हॉकी टीम चौंपियन जरूर बनेगी और हुआ भी कुछ ऐसा ही मूवी में हॉकी महिला टीम विश्व चंपियन बनी। इसी तरह अमोल (।उवस डं्रनउकंत प्दकपं ॅवउमद ज्मंउ ब्वंबी) ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम का कोच बनकर उन्हें वर्ल्ड चौंपियन बनाया। 

2023 में बने हेड कोच

 बता दें कि अमोल मजूमदार को 2023 अक्तूबर में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हेड कोच बनाया गया था। रमेश पोवर के बाद 10 महीने तक भारतीय महिला टीम के हेड कोच का पद खाली रहा था, लेकिन फिर अमोल को ये जिम्मेदारी दी गई। अमोल के पास पहले से ही आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के बैटिंग कोच और साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्हें अंतरिम कोच की जिम्मेदारी मिली।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम का कोच बनने से पहले वह मुंबई के हेड कोच थे। वह इंडिया अंडर 19 और अंडर-23 के कोचिंग स्टाफ का भी हिस्सा रहे और उन्होंने नीदरलैंड्स क्रिकेट टीम में बतौर बैटिंग कंसलटैंट भी काम किया। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad