Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज : सात अंतरराज्यीय बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, मुठभेड़ में तीन को लगी गोली

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज में पुलिस मुठभेड़ में सात अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार किए गए। जिसमें से तीन बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गोली लगी है। कड़ी मशक्कत के बाद सातों बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। बता दें कि थरवई थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इसमें दोनों तरफ से भारी गोलीबारी हुई, जिसमें तीन बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मुठभेड़ के बाद सात दुर्दांत अंतरराज्यीय बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि रात में नाके पर पुलिस तैनात थी। संदिग्ध गाड़ी दिखने पर रुकने का इशारा किया तो बदमश भागने लगे। उनका पीछा किया उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद बचाव में पुलिस ने भी गोलीबारी की। पुलिस ने बताया कि ये बदमाश योजनाबद्ध तरीके से हत्या और डकैती की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस ने जिले में हुईं दो घटनाओं के पर्दाफाश का भी दावा किया है। पुलिस ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में बदमाशों ने फाफामऊ थाना क्षेत्र के गोहरी में पिछले साल 21/22 नवम्बर को चार लोगों की हत्या और डकैती के साथ-साथ थाना क्षेत्र थरवई के खेवराजपुर में इसी साल 22/23 अप्रैल को पांच लोगों की हत्या और डकैती की घटना का खुलासा हुआ है। पुलिस ने बताया कि अपराधियों से पूछताछ कर उनसे और भी घटनाओं के बारे में पता किया जा रहा है। बदमाशों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस के द्वारा बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad