Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

भाजपा विधायक का समाजसेवी ने किया स्वागत

SV News

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। भाजपा विधायक हर्षवर्धन बाजपेई का मेजा विधानसभा क्षेत्र के टिकुरी मानस पेट्रोल पंप पर वरिष्ठ समाजसेवी नित्यानंद उपाध्याय की अगुवाई में स्वागत किया गया। मंगलवार को भाजपा के शहर उत्तरी के विधायक हर्षवर्धन बाजपेई का मानस पेट्रोल पंप पर वरिष्ठ समाजसेवी इंजीनियर नित्यानंद उपाध्याय ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। बता दें कि शहर उत्तरी से हर्षवर्धन बाजपेई पर पार्टी के आलाकमान ने दूसरी बार भरोसा जताते हुए प्रत्याशी बनाया था। जनता ने उन पर भरोसा बरकरार रखा और दोबारा उन्हें विधायक चुना। विधायक बनने के बाद पहली बार मेजा पहुंचे हर्षवर्धन बाजपेई का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान वरिष्ठ समाजसेवी ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। स्वागत के दौरान समाजसेवी डाक्टर गिरीश चंद्र द्विवेदी,
सिद्धांत तिवारी, आशीष शुक्ला, संजय शुक्ला, मनीष उपाध्याय,रजनीश मिश्रा,दीपक तिवारी, अरुण उपाध्याय उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad